Latest News Loading…

दिवाली से पहले मोटी कमाई का मौका आ रहा Tata Capital का IPO

WhatsApp Group Join Now

Tata Capital IPO: टाटा समूह की प्रमुख वित्तीय सेवा शाखा, टाटा कैपिटल का 2025 में लॉन्च होने वाला आईपीओ इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ बनने जा रहा है। इस आईपीओ में कुल 210 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और करीब 266 करोड़ इक्विटी शेयर विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे।

इस दिन खुलने वाला है IPO

टाटा कैपिटल का आईपीओ 6 अक्टूबर 2025 को खुलेगा और 8 अक्टूबर 2025 को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 3 अक्टूबर 2025 को शुरू होगी। टाटा कैपिटल का यह आईपीओ लगभग 16,400 करोड़ रुपये (लगभग 1.85 बिलियन डॉलर) के पोस्ट-मनी इक्विटी मूल्यांकन के साथ पेश किया जा रहा है।

Tata Capital के बारे में

टाटा कैपिटल एक विविधीकृत वित्तीय सेवा कंपनी है, जो उपभोक्ता ऋण, व्यापार वित्त, संपत्ति प्रबंधन, निवेश बैंकिंग, प्राइवेट इक्विटी और क्लीनटेक फाइनेंस जैसी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी ने मार्च 2025 तक लगभग 70 लाख ग्राहकों को अपनी सेवाएं दी हैं और आरबीआई द्वारा उच्च स्तरीय एनबीएफसी के रूप में वर्गीकृत है।

Tata Capital IPO के प्राइस बैंड

टाटा कैपिटल के आईपीओ का प्राइस बैंड अनिस्टेड मार्केट में लगभग 350 रुपये से 380 रुपये प्रति शेयर के आस-पास अनुमानित किया जा रहा है। इस प्राइस बैंड के आधार पर निवेशक आईपीओ में बोली लगा सकेंगे। चालू वित्त वर्ष की तिमाही में टाटा कैपिटल ने 1041 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था, जो कंपनी की फाइनेंशियल स्ट्रेंथ को दर्शाता है।

Tata Capital का IPO जीएमपी

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में आईपीओ हाल ही में 25 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जो एक पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है। हालांकि, 27 सितंबर को जीएमपी में 5 रुपये की गिरावट आई है। यह भी बताता है कि निवेशकों के बीच आईपीओ को लेकर उतार-चढ़ाव के संकेत मौजूद हैं। इस प्रकार, टाटा कैपिटल आईपीओ का प्राइस बैंड 350 से 380 रुपये के बीच रहने की संभावना है और ग्रे मार्केट में इसके शेयरों का प्रीमियम 25 से 30 रुपये के बीच बना हुआ है।

ParticularsDetails
IPO DateOctober 6, 2025 to October 8, 2025
Face Value₹10 per share
Issue Price Band[.] to [.] per share
Listing AtBSE, NSE
IPO Open DateMon, Oct 6, 2025
IPO Close DateWed, Oct 8, 2025
Tentative Allotment DateThu, Oct 9, 2025
Initiation of RefundsFri, Oct 10, 2025
Credit of Shares to DematFri, Oct 10, 2025
Tentative Listing DateMon, Oct 13, 2025

Read Also : 

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। इसे किसी भी तरह की निवेश सलाह, शेयर खरीदने या बेचने की सिफारिश, या वित्तीय मार्गदर्शन के रूप में न समझें। शेयर बाजार में निवेश हमेशा जोखिम के साथ होता है। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।

news update on whatsapp

Leave a Comment