Latest News Loading…

₹9 के इस Penny Stock ने मचाया धमाल, 5 साल में दिया 5x का रिटर्न, अब FII लगा रहे हैं पैसा

WhatsApp Group Join Now

प्रतीक पैनल्स के शेयर में जबरदस्त तेजीहाल ही के दिनों में प्रतीक पैनल्स लिमिटेड (Pratik Panels Ltd) के शेयर में जबरदस्त तेजी देखी गई है। शुक्रवार के कारोबार में यह शेयर 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 8.87 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस किफायती शेयर में घरेलू ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की भी रुचि बढ़ी है। कंपनी ने बीते कुछ वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है, जिससे इसका आकर्षण और बढ़ गया है।

शानदार तिमाही परिणाम

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में प्रतीक पैनल्स लिमिटेड ने मजबूत प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 380 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ 0.24 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पिछली तिमाही की तुलना में भी प्रॉफिट 71.43 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, कंपनी का टोटल रेवेन्यू साल-दर-साल 127.71 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ 1.89 करोड़ रुपये हो गया। पिछली तिमाही से तुलना करें, तो रेवेन्यू में 225.86 प्रतिशत इजाफा देखने को मिला है।

FII निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी

इस पेनी स्टॉक में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दिसंबर 2024 तक एफआईआई की कोई हिस्सेदारी इसमें नहीं थी। लेकिन मार्च 2025 में विदेशी निवेशकों ने 2.2 प्रतिशत शेयर खरीदकर एंट्री ली और जून 2025 तक उनकी हिस्सेदारी 6 प्रतिशत पहुंच गई है। इससे यह स्पष्ट है कि कंपनी में विदेशी निवेशकों का भरोसा भी तेजी से बढ़ रहा है।

HoldingsJun 2024Sep 2024Dec 2024Mar 2025Jun 2025
Promoters +2.40%2.40%2.40%2.40%2.40%
FIIs +0.00%0.00%0.00%2.19%6.03%
Public +97.60%97.60%97.60%95.41%91.58%

पांच साल में जबरदस्त रिटर्न

प्रतीक पैनल्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बीते पांच सालों में 524 प्रतिशत तक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में भी इस स्टॉक में 47 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। वहीं, इसका 52 हफ्तों का हाई 10.76 रुपये और लो 5.32 रुपये रहा है।

कंपनी के मुख्य व्यवसाय

प्रतीक पैनल्स लिमिटेड मुख्य रूप से मेटल स्क्रैप, कोयला, ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड और दूसरी औद्योगिक सामग्री के व्यापार में शामिल है। कंपनी अतिरिक्त धनराशि को बुद्धिमानी से निवेश करती है—कभी ब्याज पर उधार देती है तो कभी शेयरों और सिक्योरिटीज़ में निवेश करके अल्पकालिक और दीर्घकालिक लाभ कमाती है। इसी कारण, कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है।

Read Also: 

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है, इसे निवेश सलाह न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम से भरा होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना आवश्यक है।

news update on whatsapp

Leave a Comment