दोस्तों देश की प्रतिष्ठित Tata Group की कंपनी, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (Tata Investment Corporation Ltd) के शेयरों में यदि आपने भी किया है निवेश तो आपके लिए बड़ी खबर है। बता दे Tata Investment Corporation Ltd, अपने शेयरों को टुकड़ों में बांटने जा रही है। कंपनी ने अपने stock split की record date भी घोषित कर दी है। इस फैसले के बाद निवेशकों को अपनी holdings में नया बदलाव देखने को मिला है। इस ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में तेज़ी का माहौल देखने को मिला है।
Contents
Tata Investment का Stock Split
Tata Investment Corporation Ltd द्वारा एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी 10 रुपये face value वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटेगी। इसका मतलब है कि अब एक शेयर की नए सिरे से face value सिर्फ 1 रुपये हो जाएगी। कंपनी ने इस stock split के लिए 13 अक्टूबर 2025 को record date तय किया है। इसी दिन निवेशकों के portfoliо में टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयर 10 हिस्सों में बंट जाएंगे।
कैसा रहा Tata Investment का रिटर्न
अगर रिटर्न की बात की जाए तो Tata Investment Corporation Ltd के शेयरों ने बीते एक साल में लगभग 25% की शानदार तेजी दिखाई है। वहीं इसी अवधि में Sensex Index में करीब 6.3% की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को इस टाटा ग्रुप के इस शेयर में 3% की तेजी रही और मार्केट क्लोजिंग पर ये NSE में 8,619.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। बीते दो सालों में इस स्टॉक ने निवेशकों को 250% तक का जबरदस्त रिटर्न दिया है, इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को लांग टर्म में तगड़ा मुनाफ़ा बना कर दिया है।
Read Also : Vodafone Idea के शेयर में 9% की बड़ी गिरावट 6 अक्टूबर को हो सकता है ₹4 का ?
Tata Investment का डिविडेंड रिकॉर्ड
कंपनी ने जून 2025 में अपने शेयरों को ex-dividend पर trade किया था और उसी समय एक शेयर पर 27 रुपये का dividend घोषित किया था। इससे पहले 2024 में 28 रुपये प्रति शेयर का dividend मिला था। 2023 में 28 रुपये प्रति शेयर का और 2022 में Tata Investment ने 55 रुपये का dividend investors को दिया था। इससे साफ है कि Tata Investment Corporation लगातार dividend देने वाली कंपनी रही है, जिससे निवेशकों का विश्वास और बढ़ता है।
Read Also : 4₹ के इस पैनी स्टॉक ने मचाया बवाल, कर दिया निवेशकों को मालामाल, जाने नाम?
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से साझा की गई है। इसे किसी भी प्रकार की निवेश सलाह, खरीद-बिक्री की सिफारिश या वित्तीय मार्गदर्शन न समझें। शेयर बाजार में निवेश हमेशा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसलिए किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लेना आवश्यक है।

