Multibagger Penny Stock: आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज (IFB Agro Industries) ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए हैं। 2002 में जब इस कंपनी के शेयर मात्र ₹3.90 पर थे, अगर किसी निवेशक ने उस समय ₹1 लाख लगाया होता और उसे होल्ड किया होता, तो आज उसकी निवेश राशि लगभग ₹2.09 करोड़ तक पहुंच जाती। यह स्टॉक मल्टीबैगर स्टॉक के रूप में साबित हुआ है, जिसने लिस्टिंग से लेकर के अभी तक निवेशकों को करीब 7,364% से अधिक का शानदार रिटर्न दिया है।
शॉर्ट टर्म में तगड़ा रिटर्न
इस स्टॉक ने लंबी अवधि के साथ-साथ शॉर्ट टर्म में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले 6 महीनों में यह स्टॉक 71% और पिछले एक साल में 44% की बड़ी तेजी देखी गई है। 2025 के साल की शुरुआत से लेकर अब तक यह शेयर लगभग 41% की उछाल के साथ ₹582.40 से बढ़कर ₹821 के स्तर पर पहुंच चुका है।
कैसा रहा वित्तीय प्रदर्शन
आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो, हाल ही में जारी जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवन्यू 34.5% की क्वार्टर-ऑन-क्वार्टर बढ़त दर्ज की है। सालाना आधार पर कंपनी की आय में 11.3% का उछाल दिखा है, जो इसके स्थिर और निरंतर विकास का संकेत है। हालांकि, खर्चों में भी तेजी आई है जिससे कंपनी का नेट प्रॉफिट क्वार्टर-ऑन-क्वार्टर आधार पर भारी गिरावट (707%) देखी गई, लेकिन सालाना आधार पर मुनाफा 106% बढ़ा है।
कैसे है कंपनी के फंडामेंटल्स
यह कंपनी वर्तमान में ₹ 774 करोड़ के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ कारोबार कर रही है और इसका वर्तमान शेयर मूल्य ₹ 826 है। शेयर का साल का उच्चतम स्तर ₹ 929 और न्यूनतम स्तर ₹ 437 रहा है। कंपनी का P/E रेशियो 22.4 है, जबकि उद्योग का औसत P/E 32.4 है। इसकी बुक वैल्यू ₹ 654 है और डिविडेंड यील्ड इस समय 0% है। ROCE 6.75% और ROE 4.35% है। कंपनी की कुल बिक्री ₹ 1,087 करोड़ है और कुल कर्ज़ मात्र ₹ 6.17 करोड़ है, जिससे डेब्ट टू इक्विटी रेशियो 0.01 है, यानी कंपनी लगभग कर्ज़मुक्त है। प्रमोटर्स की होल्डिंग 65% है।
Read Also :
- Tata Motors में हो सकती है बड़ी गिरावट हुआ साइबर अटैक जानें पूरी जानकारी
- Vodafone Idea शेयर में 1 लाख से होगी कितनी कमाई जाने 2026 में ?
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। इसे किसी भी तरह की निवेश सलाह, शेयर खरीदने या बेचने की सिफारिश, या वित्तीय मार्गदर्शन के रूप में न समझें। शेयर बाजार में निवेश हमेशा जोखिम के साथ होता है। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।

